STORYMIRROR

Sanjay Jain

Tragedy

3  

Sanjay Jain

Tragedy

कोरोना से बचा पाओगे

कोरोना से बचा पाओगे

1 min
173


न राम चाहिए,

न श्याम चाहिए।

हम लोगो को तो,

कोरोना से निजात चाहिए।

है कोई ऐसा मंत्र,

अब तांत्रिकों पर।

जो कोरोना का,

इलाज कर सके।।

न राम चाहिए,

न श्याम चाहिए।


भविष्य वाणी करने वालो,

कहा पर सब सो गये हो।

क्या कोरोना के बारे में,

अपना मुंह खोलोगे।

या फिर देशवासियों की,

भावनाओ से तुम खेलोगे।

और फिर से गंन्थों की,

भाषा लोगो से बोलोगे।।

न राम चाहिए,

न श्याम चाहिए।


जब कहर ढा रही, 

देश में ये बीमारी?

इसमें भी राजनीति का, 

जहर तुम सब घोलोगे।

अरे कुछ तो शर्म करो,

देशवासियों पर रहम करो।

क्या क्या नही दिया,

देश की जनता ने तुमको।

फिर भी उसी की, 

भावनाओ से तुम खेल रहे हो ।।

न राम चाहिए,

न श्याम चाहिए।

हम लोगो को तो,

कोरोना से निजात चाहिए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy