STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action

4  

Arunima Bahadur

Action

कॉलेज की जिंदगी

कॉलेज की जिंदगी

1 min
195

एक ख्वाब मैंने भी देखा था,

वो कॉलेज की जिंदगी,

हँसना हँसाना,

मस्ती में खिलखिलाना,


दोस्तो से मिलना मिलाना,

खवाबो में यह एक 

मौज मस्ती का जमाना था,

बचपन का मेरे ये एक तराना था।


आज नई सोच के साथ,

कुछ नया से जमाना है,

कॉलेज का हर दिन,

मेरे लिए खज़ाना है,


एक नई सोच के साथ,

अब तो कदम बढ़ाना है,

कुछ नूतन विचार संग,

अब तो दिलो को सजाना है


केवल खुद की नही जिंदगी,

यह मैंने अब जाना है,

उदासी में डूबे चेहरो को,

अब तो खूब हँसाना है

चलते है फिर साथ साथ,

कुछ नया धमाल करते हैं,


दोस्तो फिर साथ मिल ,

कुछ नया कमल करते है,

मिटा कर दिलो की उदासी,

हम मुस्कान भरते हैं,

बुझे दिलो में फिर से,

नया प्राण भरते है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action