STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action

3  

Arunima Bahadur

Action

कंघी

कंघी

1 min
205

अपना ले प्यारे सदविचारों की कंघी,

जीवन अपना सजाने संवारने को,

जो जग जाने सदा सदा असंभव,

वह सब संभव कर जाने को।।


कुछ नहीं ये जग भी तेरा,

बस विचारों का खेल हैं,

सदविचारों से जो नाता,

जीवन खुशियों का मेल है।


फिर ले आज यह कंघी,

खुद को आज बदलने को,

तू जो बदला, तो जग बदले,

वसुधैव कुटुंब बनाने को।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action