STORYMIRROR

Soniya Jadhav

Tragedy

3  

Soniya Jadhav

Tragedy

किताब

किताब

1 min
250


जिंदगी की किताब में 

कुछ पन्ने ऐसे भी होते हैं।

जो जबरदस्ती लिखे गए होते हैं।

शुरुआत के पन्नों में शब्दों की आकृति

खूबसूरत सी जान पड़ती है।

शब्द भी प्यार से लबरेज़ होते हैं।

जैसे-जैसे किताब के मध्य में पहुँचते हैं

शब्द कुछ गीले, कुछ धुंधले नज़र आते हैं।

पन्नों का रंग सफ़ेद से पीला हो जाता है

फ़टे हुए, अधूरे पन्नों को 

अपने अंतस में छिपा लेती है।

इस तरह किताब मृत होकर भी,

जीवित रहती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy