STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

किसान

किसान

3 mins
396

धरती का वो है,भगवान

वो हमारे पूर्वज किसान

जो पत्थरों को भी चीर दे,

डाल देता है,उसमें जान


पर आज के हालात में,

बड़ा तंगहाल है,किसान

चोर,साहूकार बाजार में

लूट रहा है,सुबह-शाम


हमदर्दी दिखा लोग करते,

भोलेजीव का काम-तमाम

सरकारें आती और जाती है

सब चूसते उसे समझ आम


न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे

लोभ का देते,झूठा कलाम

ओर बीच मे दलाल लोग

लूट लेते उसका श्रमदान


खून पसीने मेहनत का,

न पा रहा वो सही दाम

फिर कौन पैदा,करेगा?

हमारे लिये खाने का धान


गर हमने नही दिलाई,न

किसान को हक़-जुबान

फिर शून्य होगा मकान

ओर टूट पड़ेगा आसमान


अजीब दुर्भाग्य किसान का

ज्यादा फसल तो,नुकसान

गर कम फसल होती है,तो

वैसे बिक जाता है,मकान


सब लोग साथ दो किसान

अपने पूर्वजों की पहचान

गर यह समाप्त हो गये,

कंपनियों लूटेगी,सरेआम


समय रहते,जाग जाओ

कृषक बिन,न चले दुकान

ज़माना होता तभी अच्छा

जब मालामाल हो,किसान


किसान बचाओ,सब इंसान

मदद करो,जब हो परेशान

किसान को,भू खुदा जान

यही शांत करे,क्षुधा तमाम


कृषक होता इतना,दयावान

छोटी चीजों न लगाता ज्ञान

कोई भी इसके दर जाये,तो

यह उसे मान लेता भगवान


किसानों में है,पवित्र ज्ञान

धरा को देता,मां का स्थान

वक्त रहते कद्र,कर इसकी

यह न हो,जग होगा श्मशान


समझ जाओ,सब ही इंसान

किसान,अन्नदाता है,महान

यह है, तो है, हमारी पहचान

न रहा, तो टूटेंगे शीशे नादान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy