STORYMIRROR

Writer Rajni Sharma

Classics

3  

Writer Rajni Sharma

Classics

खूबसूरत चीज

खूबसूरत चीज

2 mins
350

रिश्ते दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़

यही सिखाते हमें प्यार से जीना,

यही सिखाते तमीज़ 

माँ-बाप, बहन-भाई का रिश्ता,

पति-पत्नी, चाची- ताई का रिश्ता 

और हमारे बहुत सारे रिश्तेदार।


दुख-सुख में हरदम साथ हैं

रहते सिखाते हमें संस्कार 

ये रिश्ते ही तो हमारी जिंदगी को

और भी खूबसूरत बनाते हैं।

 

जब भी हों हम किसी मुश्किल में 

साहस और हिम्मत देने को

साथ खड़े नजर आते हैं 

जीते हैं हम इन रिश्तों के लिए

उन्हें निभाने के लिए

एक-दूजे की खुशियों में शामिल हो।

चार चाँद लगाने के लिए 

रिश्तो की खूबसूरती उन्हें

प्यार से निभाने में ही है

धन - दौलत से परे एक नई

परिभाषा बनाने में ही है।

 

रिश्ते ना हो अगर तो

हर इंसान स्वार्थी हो जाएगा

मनुष्य और जानवरों में तब

भला फ़र्क क्या रह जाएगा

ना माँ बच्चों से प्यार करेगी,

ना पिता दिन रात कमाएगा 

सब सोचेंगे अपने बारे में 

किसी से कोई मोह ही ना रह जाएगा।

 

हमारी जिंदगी में हर चीज की

खूबसूरती हमारे रिश्तों से ही है

मन मुटाव हो भले कभी पर

पर सच्ची खुशी भी इनसे ही है।

 

कुछ रिश्ते भगवान ने बनाये 

वो खून के रिश्ते कहलाते हैं

माँ-बाप, भाई बहन ये रिश्ते

जन्म से हमें मिल जाते हैं।


जब कोई बच्चा पैदा होता है उसे

माता-पिता से रिश्ता बनाने की

जरूरत नहीं होती 

ये मात - पिता होंगे उसके

बताने की जरूरत नहीं होती।


ऐसे ही भाई-बहन,

चाचा चाची, ये जो रिश्ते हम निभाते हैं 

कहीं से माँगने की जरूरत नहीं

विरासत में हमें मिल जाते हैं।


लेकिन कुछ रिश्ते हैं जिन्हें

हम खुद चुनते हैं 

जीवन के कुछ अनमोल लम्हे

साथ उन्हीं के बुनते हैं 

जिसमें है दोस्ती का रिश्ता

सबसे अनोखा सबसे प्यारा।

 

जीवन की कुछ अनमोल

यादों का होता पिटारा

जब स्कूल में हम जाते हैं

तो कुछ दोस्त बन जाते हैं, 

कुछ कॉलेज में भी साथ होते हैं

तो कुछ पीछे ही रह जाते हैं।


कभी जानते ना थे जिनको 

अब खास वही हो जाते हैं 

हमारी जिंदगी, फैमिली का ही

हिस्सा-सा हो जाते हैं

हर रिश्ते की इस दुनिया में

अलग खूबसूरती होती है।

 

जुड़े रहें इनसे सदा 

ये खुशियों की पोटली होती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics