STORYMIRROR

Vijaykant Verma

Abstract

3  

Vijaykant Verma

Abstract

खुशी

खुशी

1 min
52

किसी की मुस्कुराहट

कुछ अनजान लोगों को भी

कितनी खुशी और सुकून देती है

ये खुद उन्हें भी नहीं पता होता

जो पल भर के लिये अपने सारे गमों को भूल कर

अपनी खुशी को खुल कर एन्जॉय करते हैं

अपने दोस्त/रिश्तेदार/परिवार के साथ शेयर करते हैं..!


खुशी का यही सबसे बड़ा मनोविज्ञान है

जो आपको हमेशा खुश रहने को प्रेरित करता है

क्योंकि आप अगर मुस्कुरायेंगे

तो आप के साथ साथ

कई जाने अनजाने चेहरे भी मुस्कुरायेंगे

और इसी तरह एक दिन ये सारी दुनिया भी मुस्कुराएगी

और सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह है

कि हमारी सारी कोशिशें, आविष्कार

फ़िल्म, टीवी, मनोरंजन, नौकरी, व्यापार

और विभिन्न सरकारी


गैर सरकारी योजनाओं की नींव का सच भी यही है

कि कुछ तो ऐसा करें हम

कि हम सभी सदा हंसते मुस्कुराते रहें

कुछ अपनी खुशी के लिये

कुछ अपनों की खुशी के लिए

और कुछ सारी दुनिया की खुशी के लिये..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract