STORYMIRROR

Achyut Umarji

Drama

4  

Achyut Umarji

Drama

खेल

खेल

1 min
313

जिंदगी मानो रम्मी के खेल जैसी है...

हाथों में रम्मी का खेल सही था...।


इकलौता था, बचपन बेहतरीन था...

ऐसे शालेय शिक्षण ठीक-ठाक था...

हाथों में रम्मी का खेल सही था।


फिर हम जवान हुए...

शिक्षण ग्रेजुएट होने के बाद रोक दी...

हाथों में रम्मी का खेल सही था।


और लोगों की तरह, अच्छी नौकरी मिली...

और लोगों की तरह हम दिल लगा बैठे...

हाथों में रम्मी का खेल सही था।


माता-पिता ने हर मुमकिन जगह खुशी दी...

संकट के समय फिर से सिंचा मुझे...

हाथों में रम्मी का खेल सही था।


हां अब बीवी है...

बच्चे हैं... अपने अपने क्षेत्र में नाम बना लिया है।

हाथों में रम्मी का खेल सही था।


हाथों में रम्मी का खेल सही था...

पर रम्मी हो ना पाई...

शायद एक जोकर की कमी रह गई...

हाथों में रम्मी का खेल सही था।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama