STORYMIRROR

Acharya Neeru Sharma(Pahadan)

Abstract Children

3  

Acharya Neeru Sharma(Pahadan)

Abstract Children

खेल

खेल

1 min
266

खेल खेल में

नन्हे से मिट्ठू ने सीखा

पढ़ने - लिखने का सलीका।

देख उसे नानी को भी

आया जोश

संग बैठकर उसके

नानी ने भी सीख लिया

पढ़ने - लिखने का तरीका।

नानी के इस काम से

हो गए हैरान सभी,

पूछे सब नानी से

कौन गुरू हैं जिनसे तुमने

ये सब सीखा?

नानी मुस्कुरा कर बोली -

गुरू हैं मेरे नन्हे मिट्ठू

नमन उसे मैं करती हूँ,

मैंने नन्हे से मिट्ठू गुरू से

ये अनुभव नया है सीखा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract