खामोशी बेहतर है
खामोशी बेहतर है
बेहतर है खामोश रहना
लफ्ज़ अक्सर ज़ख्म दे जाते हैं
चुरा लो उन लम्हों को
उदासी में जो मुस्कान दे जाते है
जी भर के देखो उन सपनों को
आगे बढ़ने का जो हौसला दे जाते हैं
तलाश करते रहो नए पथ
नए रास्ते खुशी के पल दे जाते हैं
मायूस न हो किसी के इंकार से
खुद को जीने की वजह दे जाते हैं
कोशिश थी कि भरोसा करू
शब्द उनके दर्द बेवजह दे जाते हैं
परेशान न कर मुझे जिंदगी
लोग यूंही आकर सुकुन ले जाते हैं।।
