STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Drama

3  

Kawaljeet GILL

Drama

कौन हूँ मैं

कौन हूँ मैं

1 min
443

कोई ख्वाब नहीं हकीकत हूँ मैं,

चाहतों से भरा वो समंदर हूँ मैं,

जो तेरे रोम रोम में समाया हुआ है,

प्यार हूँ मैं तेरा प्यार हूँ मैं तेरा।


मौजूद हूँ मैं तेरे एहसासों में,

हर पल तेरे आस-पास हूँ मैं,

तेरा साया हूँ मैं तेरी आवाज़ हूँ मैं,

तेरी नज़रों में हूँ तेरी नींदों में हूँ।


जहाँ भी देखेगा तू मुझे ही पायेगा तू,

कोई टूटा हुआ ख्वाब नहीं हकीकत हूँ मैं,

तेरी प्रेरणा हूँ मैं, तेरी जिंदगी हूँ मैं,

कौन हूँ मैं कौन हूँ।


अपने इस सवाल का जवाब ना

तू हर पल तलाश कर..।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama