STORYMIRROR

S P PANDEY

Romance

4  

S P PANDEY

Romance

काश

काश

1 min
427

तेरे दिल की उदासी पूरे दिन मुझे कुछ कहती रही

कुछ न कर पाने की मजबूरी मुझ पर हंसती रही।


काश मैं तुझे आज हँसा पाता, तेरे दर्द पर मल्हम लगा पाता।

बन जाता तेरे हर दर्द की दवा, अगर मेरे पिस जाने से तुझे आराम आता।


मैंने आज हाथ फैलाया है, शायद मेरी दुआएं काम आएं,

काश मैं तेरे फरियाद लिए खुदा से मिल आता।


हर खुशी तुझे मिले इस जीवन मे यही दुआ है मेरी, 

काश मैं तेरी हर मन्नत पूरी करने का जरिया बन पाता।


तेरी हर ख्वाहिश पूरी करे, है उस खुदा से फरियाद,

तेेरे लिए उस खुदा के हर चौखट पर सर झुका आता।


तुझे वो सब मिले जिसके तुम्हें तमन्ना है,

काश तेरी हर तमन्ना के लिए में खुदा से झगड़ पाता।


अगर मेरे मर जाने से भी कोई मन्नत पूरी होती तेरी,

तो सौ बार भी इस दुनिया से रुखसत हो जाता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance