STORYMIRROR

Dr. Chanchal Chauhan

Action Classics Inspirational

4  

Dr. Chanchal Chauhan

Action Classics Inspirational

काश! मैं सुपर पावर में होती

काश! मैं सुपर पावर में होती

1 min
386

काश मै सुपर पावर में होती

शक्तिमान की तरह बन जाती

आवारागर्दी करने वालों पर

नकेल कसती अकल सिखाती


 फिर ना आवारगी को

वह जीवन में सोच पाते

देती शिक्षा उनको

जिससे वह आवारगी करना छोड़ देते


 काश मैं सुपर पावर में होती

तो बलात्कारियों पर

दुर्गा की तरह संहार करती

जगह जगह चौराहों पर

 सब लोगों के सामने

बलात्कारियों को फांसी की सजा देती

 ताकि वह जीवन में

स्त्री को कभी कुदृष्टि से न देख पाए

काश मैं सुपर पावर में होती

तो आतंकवादियों पर

 सिंह की तरह दहाड़ती


उनको अपनी देश की

 सीमा से बाहर कर देती

 या उनका संहार कर देती

फिर कोई आतंकवादी ना बन पाता


 काश में सुपर पावर में होती

धर्म के नाम पर

 लड़वाने वालों को

सबक सिखाती


धर्म का सही अर्थ सिखाती

काश मैं सुपर पावर में होती

 शिक्षा के विद्यालय में

शिक्षा के नाम पर लूटने वालों को

 शिक्षा के नाम पर व्यापार करने वालों को

शिक्षा का सही अर्थ बताती


शिक्षा एक ऐसा दान है

जो देने से दुगना बढ़ता है

काश एक दिन मैं सुपर पावर में होती

अपने भारत का नाम रोशन करती।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action