STORYMIRROR

S Ram Verma

Inspirational

4  

S Ram Verma

Inspirational

कारगिल दिवस

कारगिल दिवस

1 min
329

देश की सीमा पर तैनात 

देश के जाबांज़ जवानों को 

करता आज पूरा देश करबद्ध प्रणाम है ! 


जब ये जांबाज़ पहरे पर होते है

देशवासी तब चैन से सोते है  

जब-जब आँख उठाता है दुश्मन 

तब-तब जान गंवाता है दुश्मन

ऐसे सभी जाबांज़ जवानों को 

करता आज पूरा देश करबद्ध प्रणाम है ! 


देश सेवा ही धर्म जिसका हो 

हथियार ही जिसका उपदेश हो

करता सदा देश का जय घोष हो  

ऐसे सभी जाबांज़ जवानों को  

करता आज पूरा देश करबद्ध प्रणाम है ! 


करता सदा वो यही अरदास है 

अगला जन्म भी गर मैं पाँऊ

इसी माँ की कोख ही मैं पाँऊ

और भारत माता की गोद में

फिर से उसी तरह सो जाऊं मैं  

ऐसे सभी जाबांज़ जवानों को 

करता आज पूरा देश करबद्ध प्रणाम है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational