STORYMIRROR

Sonam Kewat

Classics Inspirational

4  

Sonam Kewat

Classics Inspirational

जोकर

जोकर

1 min
917

एक जोकर ने लोगों को खूब हंसाया

पर सदियाँ हो गईं उसे मुस्कुराए हुए। 

कौन जानता था कि दिल में रखें हैं,

उसने कई अरमान दबाए हुए। 


ये जरूरी नहीं है कि जो हँसाए, 

वो हमेशा खुश रहता होगा। 

जिम्मेदारी है खुशियाँ बाटने की, 

ऐसा उसका दिल कहता होगा। 


रंगमंच पर कितने करतब दिखाएं, 

और लोगों ने तालियाँ भी बजाई। 

पर जब दिल टूटा उसका तो क्या, 

किसी को भी आवाज दी सुनाई। 


वो अंदर ही अंदर खूब रोया, 

पर मुस्कुराहट बरकरार थी। 

शो खत्म होने के बाद सबने कहा, 

आज की हंसी यादगार थी। 


उस जोकर ने जाने अनजाने में, 

जिंदगी जीने का राज बताया। 

बांटते रहो खुशियाँ चाहे, 

हो वो अपना या कोई पराया। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics