STORYMIRROR

Savita Gupta

Fantasy

3  

Savita Gupta

Fantasy

जोगी रा

जोगी रा

1 min
181

होली खेले लोग लुगाई, करते खूब धमाल,

जन जन में छाया है फागुन, चढ़ता रंग गुलाल।


जोगी रा सा रा रा रा


गोपियों संग जोरा जोरी, चढ़ा अजब है भंग,

निकली हैं कान्हा की टोली, खूब मचा हुड़दंग।


जोगी रा सा रा रा रा


चढ़ा भांग का नशा ऐसा, खाए सब पकवान,

कीचड़ में सब लोट रहे हैं, देखो हे भगवान।


जोगी रा सा रा रा रा


नाचे गाए धूम मचाए, आओ मिलकर आज।

रंग बिरंगी होली आई, छोड़ो सारे लाज।


जोगी रा सा रा रा रा



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy