STORYMIRROR

Nitu kumari

Abstract Romance Tragedy Thriller Others

4.0  

Nitu kumari

Abstract Romance Tragedy Thriller Others

जो पहली बार हुआ है

जो पहली बार हुआ है

1 min
11


  • वो पहली बार हुआ जो जग में,
वही याद रह जाता हैं,
दुजी बार का होना भी कुछ 
नया थोड़ी रह पाता है।

  • जो पहली बार बारिश की बूंदे
स्पर्श जमीं को करती है ,
खुशबू बारिश की बूंदो का 
मन निर्झर कर जाता है,
दुजी बार छुअन बारीश का 
बस कीचड़ कर जाता है।


  • जो पहली भोर सूर्य किरण से
रौशन जहाँ हो जाता है ,
दुजी दोपहर तपन में 
वो लालिमा जल जाता है।


  • जो पहली अंकुर के नवजीवन से 
प्राण हरा हो जाता है,
दुजी बार सुखी हुई टहनी 
कहां कभी लहराता है।

                               नीतु कुमारी।
                    
           


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract