जन्मदिवस
जन्मदिवस
आज हमारे प्यारे भइया,
का है जन्मदिवस प्यारा ।
घर को खूब सजाया सबने,
झूम उठा परिवार हमारा ।।
बन्दनवार द्वार पे लगाई,
गुब्बारे भी खूब लगाए ।
इष्ट मित्र सम्बन्धी सारे ,
हमने अपने बुलाए ।।
हुई साम धीरे-धीरे सब,
ही आने बाले आए ।
आशिष प्यार के साथ ढेर ,
से तोहफे भी लेकर आए ।।
काटी केक खिलाई सबको,
भोजन भी हमने करवाया ।
चिरंजीवी हो वत्स शतायु,
सबसे आशिष पाया ।।
