STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Tragedy

4  

Chandramohan Kisku

Tragedy

जंगल की लड़ाई

जंगल की लड़ाई

1 min
569

जंगल में अब

लड़ाई चल रही है

सखुआ के पेड़ में

मनुष्य का खून लगा है

और जमीन पर तो

मनुष्य का सर लुढक रहा है।


जंगल को गुलाम

करने की लड़ाई

जमीन के अंदर की दौलत

लूटने की लड़ाई

अब जोर पकड़ रही है।


उस ओर से कमांडो

इस ओर से कॉमरेड

उसके बीच

सखुआ के आड़ में

आदिवासी रो रहे है।


उस ओर से कॉमंडो के

हिप-हिप हुर्रे

इस ओर से कॉमरेडों के

हुल गीत से

जंगल भर गया है,

और

आदिवासियों के

रोने की आवाज़

लड़ाई की शोर से

दब गयी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy