STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Inspirational

4  

Chandramohan Kisku

Inspirational

मलाला

मलाला

1 min
219


मलाला युसुफ़ज़ई के 

चेहरे पर चमक है 

आनंद और 

ख़ुशी के साथ 

आ- जा पा रही है 

स्कूल


वह बंदूक की गोली 

जो घुस गया था 

उसकी माथे पर 

निकाल ली गई है 

अब वह भली - चंगी है 

पूरी तरह स्वास्थ्य हो गई है 


पाकिस्तान की 

स्वाटत घाटी हो 

या भारत की 

खाप पंचायत 

सभी जगह है मलाला 

वैसा ही गोली चलानेवाले 

और कहाँ नहीं है 

फतवा और हुकुम 

चलनेवाले


मलाला फिर से

 खड़ी है

अपनी देह पर 

गोली से आहत होने के लिए 

और सभी तरह की 

हिंस्र गोली 

देह में लेने के लिए 

ताकि दुनिया की 

लड़की और लड़के 

बिना डरे 

आनंद के साथ 

स्कूल जा सके !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational