जल
जल
जल बचाओ, ये है समय की पुकार।
जल बरबादी, धरती पर अत्याचार।।
जल से जीवन चलता है।
जल से पंकज दल खिलता है।।
जल से नदियां धारा बनती हैं।
जल से कोमल कलियां खिलती हैं।।
जल बचाओ, कुदरत को राहत पहुंचाओ।
जल स्वच्छ रखो और पर्यावरण बचाओ।।
जल से हवा बसंती चलती है।
जल से खेतों में हरियाली आती है।।
जल से ऋतुओं की चाल बदलती है।
जल से कोयल गीत मधुर गाती है।।
जल बचाओ, ये है समय की पुकार।
जल बिन धरती पर मच जायेगा हाहाकार।।