STORYMIRROR

AVINASH KUMAR

Romance Inspirational

4  

AVINASH KUMAR

Romance Inspirational

जिंदगी मुश्किलो से भरी हो भले

जिंदगी मुश्किलो से भरी हो भले

1 min
525

जिंदगी मुश्किलों से भरी हो भले 

हौसलों से सभी को मिटा दीजिए 


कुछ तो मेरी वफा का सिला दीजिए 

दर्द दिल का बढ़ा अब दवा दीजिए 


लौट के आएगी रौनकें फिर चमन 

फासले गर दरमिया मिटा दीजिए 


रूठने से तेरे रूह बेकल मेरी 

हो गई है खता गर सजा दीजिए 


रूह को भी मेरी चैन मिल जाएगा 

हमनवा इक दफा मुस्कुरा दीजिए 


कोयलों के भी सुर आपसे है सनम 

आज फिर गीत कोई गुनगुना दीजिए 


इल्तिजा है खुदा तुझसे महबूब का 

साथ मुमकिन नहीं तो कजा दीजिए 


स्वर्ण बनता है कुंदन अनल गोद में 

आज ये दिल तुम तपा दीजिए ॥


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance