STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Inspirational

जीवन

जीवन

1 min
284

यह जीवन तारों सा जलता बुझता है।

सुंदर वही होता है जो टूट कर फिर उठता है।

बिखरकर निखरने का एक नया ही अंदाज है।

होता जीवन का एक नया ही आगाज है।

अनुभव का नया रंग जीवन को मिलता है।

जिंदगी के कैनवास में वह खूबसूरत रंग खिलता है।

हार कर टूट कर जो यूं ही बैठ जाओगे।

तो जिंदगी की खूबसूरती का लुत्फ कहां से उठाओगे।

डूबता है चांद तभी तो लालिमा खिलती है।

अंधेरों को उजाले में बदलती है।

सुंदर दोनों पल है अंधेरा भी उजाला भी।

मिले कुछ भी मुस्कुराकर बस आगे बढ़ते रहना यूं ही।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action