STORYMIRROR

Dhara Viral

Inspirational

5  

Dhara Viral

Inspirational

जीवन रंग

जीवन रंग

1 min
402

कभी हंसी का तो कभी विरह का

कभी सुख तो कभी दुःख का

हर पल नई आशा और उमंग हूं

ईश द्वारा निर्मित रंग मंच का मैं भी एक रंग हूं!

कभी इम्तिहान तो कभी परिणाम हूं

कभी प्यार तो कभी गुमान हूं

खुल कर जीना चाहे उसके संग हूं

ईश द्वारा निर्मित रंग मंच का मैं भी एक रंग हूं!

कभी सशक्त हूं तो सरल भी हूं

कभी प्रबल तो कभी तरल भी हूं

आशा और विश्वास की तरंग हूं

ईश द्वारा निर्मित रंग मंच का मैं भी एक रंग हूं!

खुशी हूं, दुःख भी हूं, आशा और निराशा भी हूं

कभी उत्तीर्ण तो कभी अनुत्तीर्ण

कभी सम्पन्न तो कभी किसी पर ऋण

ख्वाहिशें पूर्ण करने को थिरकते कदमों हेतु मृदंग हूं

ईश द्वारा निर्मित रंग मंच का मैं भी एक रंग हूं!

हां, बिल्कुल इस रंगों के त्योहार की तरह हूं

खुद में एक सुंदर रंग साथ लिए हूं

जैसे, एक जीवन और भिन्न भिन्न स्वरुप

वैसे, एक भाव और रंगों के भिन्न भिन्न रुप

सब को खुद में समेटे बस प्रेम और अमन हूं

हर रंग में स्वयं को संजोता मैं "जीवन" हूं

कभी वर्तमान का कोई पल तो कभी बीत चुका प्रसंग हूं

ईश द्वारा निर्मित रंग मंच का मैं भी एक रंग हूं।।

  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational