STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

देश के वीर जवान

देश के वीर जवान

2 mins
576


भारत की है शान देश का हर एक जवान

माथे पर बांधे है कफ़न दिल में है हिंदुस्तान

छोड़कर अपना घर-वार देश के लिए है कुर्बान

मातृभूमि के लिए मर मिटे बस यही है अरमान

कम ना होने देंगे हम कभी तिरंगे की शान

यही जज्बा लिए सरहद पर खड़ा है जवान

हर रंगों से अनजान खाकी वर्दी है पहचान

माथे पर बांधे है कफन दिल में है हिंदुस्तान

कर्मठ और निष्ठावान है देश का हर जवान

गोली खाकर भी दुश्मन के लिए है एक चट्टान

शौर्य की मिसाल है जवान साहस की है खान

तूफानों से भी टकरा जाए फ़ौलादी है हर जवान

खून के आखिरी कतरे तक लड़ता है जवान

माथे पर बांधे है कफन दिल में है हिंदुस्तान

देश चैन से सोता है हमारा पहरेदार है जवान

निगाहें रहती हैं दुश्मन पर और हथेली पर जान

जिंदगी इनकी नहीं होती है इतनी आसान

जाने कितनी रातें जागकर काटता है जवान

दुश्मन को मात देता सिंघम है हर एक जवान

माथे पर बांधे है कफ़न दिल में है हिंदुस्तान

किसी का पिता और किसी का पति है जवान

किसी का बेटा है और किसी का है भाईजान

जब दुश्मनों से सरहद पर लड़ता है कोई जवान

है भारत मां का वीर सपूत यही उसकी पहचान

आने ना दे देश पर कोई आंच हो जाए कुर्बान

माथे पर बंधा है कफ़न दिल में है हिंदुस्तान

देश के हर वीर जवान की वीरता को है सलाम

सदा याद रखेगा उनकी शहादत को हिंदुस्तान!


రచనకు రేటింగ్ ఇవ్వండి
లాగిన్

Similar hindi poem from Inspirational