STORYMIRROR

Hiren Shah

Romance Classics Others

3  

Hiren Shah

Romance Classics Others

जीवन का गीत यही है

जीवन का गीत यही है

1 min
11.5K

सब कुछ होता विपरीत यही है,

जीवन का गीत यही है..!


कभी अपने हो जाए पराए,

कभी साथ छोड़ जाए साए,

कभी दूर दूर रहते है लोग,

कभी खुलके तुमको बुलाए,

ज़माने की रीत यही है,

जीवन का गीत यही है..!


पल पल दिल का आहें भरना,

तड़प तड़प कर हर पल जीना,

ग़म को खुशी से गले लगाना,

और आंसू को हसकर पीना,

अपनी यारो प्रीत यही है,

जीवन का गीत यही है..!


बदल जाएगी सबकी फितरत,

इक दिन तो हारेगी नफरत,

कितनी हो साजिशे फिर भी,

आखिर में जीतेगी मोहब्बत,

दिल सुनता संगीत यही है,

जीवन का गीत यही है..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance