STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action

4  

Arunima Bahadur

Action

जीवन एक फ़िल्म

जीवन एक फ़िल्म

1 min
337

जीवन एक ऐसी फिल्म हैं,

जो शायद कभी खत्म होती नहीं,

जन्म और मृत्यु को मान लेते हैं,

प्रारंभ और अंत,

पर न ये प्रारंभ है


और न अंत,

यह तो है एक अनवरत यात्रा,

जहाँ निभाने पड़ते है,

अलग अलग किरदार,

अलग अलग जन्म के रूप में,

भूल हर किरदार,


ढल जाते है,

एक नए रूप में,

एक नया जन्म पाकर,

फिर चल देते है,

कर्म की राह,

और अनवरत चलती रहती है,


कर्म की गति

और कर्मफल की गति,

जो करती है निर्धारित,

पुनः एक नया किरदार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action