STORYMIRROR

Asha Pandey 'Taslim'

Drama

4  

Asha Pandey 'Taslim'

Drama

इतिहास

इतिहास

1 min
318

आसान है क्या बनाना

अख़बारों को इतिहास नहीं कहा जाता

इतिहास के पन्ने पर अंकित होते हैं

वही जो तुमसे अलग है


नहीं लगती भूख जिनको

और लगती है भूख तो खाना नहीं मिलता

जो फफोलों संग दौड़ते हैं


बनना होता है धावक और जूते नहीं होते

खर-पात से पटे पोखर में

छिलते छिलाते

मटमैले पानी में जो बने हों तैराक


उस रिक्शे वाले का बनता है इतिहास

जो बिना पैसे गरीब की लाश

मुर्दाखाने से ढो देता है उसके घर तक

और लौट आता है खाली हाथ अपने घर


दोनों हाथों से पैसा लुटाकर

अखबारों में मनमर्जी छपवाकर

अपने लोगों के मुँह से जयकारा लगवाकर

अपनी पीठ खुद थपथपाकर


इतिहास रचा नहीं जा सकता

धन्ना सेठ को ख़बर कर दो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama