STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance Thriller

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance Thriller

इश्क का शहंशाह

इश्क का शहंशाह

1 min
253

मेरे नैनों को तुम्हारा आईना समझ लो,

नैनों के आईने में तुम्हारी तस्वीर देख लो,

मैं तो तुम्हारे इश्क की महक हूं जानेमन

इस महक का हर पल एहसास कर लो।


मेरे कोमल दिल का तुम स्पर्श कर लो,

दिल की धड़कन को महसूस कर लो,

इश्क का ताल तुम मिलाकर जानेमन, 

अपने दिल में इश्क की शहनाई बजा लो।


मेरी सरगम के साथ तुम सुर मिला लो,

मेरे इश्क के राग का आलाप तुम सुन लो,

इश्क के आलाप में लहराकर जानेमन,

तुम इश्क के तराने को गाना शुरु कर लो।


मेरे इश्क के मैखाने में आकर तुम झूम लो, 

मुझे तुम्हारे इश्क का शहंशाह समझ लो,

"मुरली" तो इश्क का समंदर है जानेमन,

मेरे इश्क में तुम्हारा जीवन सफ़ल कर लो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance