STORYMIRROR

Dr Kaushal N Jadav

Tragedy

4  

Dr Kaushal N Jadav

Tragedy

इंतज़ार

इंतज़ार

1 min
472

आप भी कद्र कर लो हमारी जरा

और हमारी भी जरुरत महसूस करो,

बहुत कर लिया इंतज़ार अब

आ जाओ और बेपनाह मोहब्बत करो,


रुसवाई हमसे सही नहीं जाती अब एक मुलाकात तो करो,

कहीं ये ना हो कि गुमशुदा हो जाये हम और आप हो जाओ तन्हा,

और फिर आप हमें याद करो,


होगा एहसास हमारे प्यार का

और होगा अफसोस अपने सब्र पर,

तब क्या करोगे जब होंगे सिर्फ दो गुल चढ़ाने को हमारी कब्र पर,


हम जायेंगे मग़रूर होके इस क़दर की आप को ख़बर भी नहीं होगी,

तब आएगी क़यामत अपने प्यार की और आंसुओ की बरसात होगी,


अगर होगी आप को भी मोहब्बत हमसे,

तो आप जरूर आएगी,

एक हाथ मे गुल और एक हाथ मे शबाब लाएगी,


हम इंतज़ार करेंगे आपका उस जगह पर,

जहाँ हमारी मुलाकात लिखी होगी,


यक़ीनन आप जरूर आएगी वहाँ,

क्योंकि आपके नसीब में भी मोहब्बत की एक बरसात लिखी होगी,


याद आ जाये हमारी तो दिल से पुकार लेना,

हम जरूर आएगे,

अनगिनत तोहफे और बहोत सारा प्यार लाएगे...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy