STORYMIRROR

sargam Bhatt

Tragedy

3  

sargam Bhatt

Tragedy

इंतजार

इंतजार

1 min
176

पूछो उस मां से,

जिसका लाल है फौज में,

इंतजार क्या होता है।

पूछो उस दुल्हन से,

जिसका पति है सीमा पर,

देश रक्षा का भार लिए,

जिंदगी भी कुर्बान किए,

इंतजार क्या होता है।

जिसके लहलहाते फसलों के,

खेत है सूखे,

पूछो उस किसान से,

बारिश का,

इंतजार क्या होता है।

सड़क पर घूमते,

उन भूखे अनाथ,

बच्चों से पूछो,

भोजन का इंतजार क्या होता है।

पूछो उस पपीहे से,

स्वाति के बूंद का,

इंतजार क्या होता है।

पूछो उन गरीबों से,

जो अंधेरे में हैं रहते,

उजाले का,

इंतजार क्या होता है।

काले घने बादल का,

पूंछो उस मयूर से,

इंतजार क्या होता है।

पूछो उस मां से,

जिसकी गोद है सूनी,

उसको बच्चे का,

इंतजार क्या होता है।

उन बच्चों से,

जो पिता से दूर है,

पूछो उनसे पापा का,

इंतजार क्या होता है।

पूछो उन मां से,

जिसका लाल है,

फौज में,

उन्हें अपने लाल का,

इंतजार क्या होता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy