ईद मुबारक
ईद मुबारक
सबको गले लगा कि कहो ईद मुबारक।
हर इक से मुस्कुरा के कहो ईद मुबारक।
ईद का पैगाम,मोहब्बत हो सरेआम।
सब रंजिशें भुला के कहो ईद मुबारक।
दुनिया में प्यार से रहो नफरत को मिटा दो।
हर दुश्मनी भुला के कहो ईद मुबारक।
माना कि मुझसे दूर हो दिल से करीब हो।
हर फासले मिटा के कहो ईद मुबारक।
यह प्यार का त्योहार है सब प्यार से रहना।
हर नगमा गुनगुना के कहो ईद मुबारक।
ये फर्ज है पड़ोसी के घर में भी ईद हो।
जो फर्ज है निभा के कहो ईद मुबारक।