STORYMIRROR

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Inspirational

4  

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Inspirational

युवा दिवस विवेकानंद जयंती

युवा दिवस विवेकानंद जयंती

1 min
45


सत्य अहिंसा योग का हम सभी संज्ञान लें।

और विवेकानंद के आदर्श को पहचान लें।


यह धरा पुलकित हुई अवतरण उन का हुआ।

योग के इस संत का मर्म आओ जान लें।


जाकर अमेरिकी धरा पर धर्म संसद के लिए।

जिस तरह भाषण दिया उस भाव का आख्यान लें।


राष्ट्र नायक संत योगी वह हमारे देश के।

अनुकरण उन का करेंगे आओ हम सब ठान लें।


कर्म क्या है योग क्या है विश्व को बतला दिया।

सार गीता का दिया जो विश्व सारा मान ले।


प्रेम का सौहार्द का और ज्ञान का सागर दिया।

जो जगाया राष्ट्र चेतन आओ हम सब मान लें।


उम्र कितनी कम मिली और काम कैसा उच्च था।

देश हित के काम कर के हम सभी सम्मान लें।


सगीर उन जैसे महापुरुषों के अनुयायी बनो।

कर्म ऐसे हों की सारा विश्व ही गुरु मान लें।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational