STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

4  

Kawaljeet GILL

Romance

हर किसी के

हर किसी के

1 min
444

हर किसी के होंठों पर हो हमारा

नाम ऐसी तो नहीं चाहत हमारी,

पर मेरे अलावा तेरे होंठों पर ना हो

कोई नाम ये चाहत जरूर है हमारी।


हर किसी के ख्वाबों में हो तस्वीर

हमारी ऐसी तो नहीं चाहत हमारी,

पर हमारे अलावा तुम किसी और के

ख्वाब ना देखो यह चाहत जरूर है हमारी।


हर किसी के दिल में हो हमारा

नाम ऐसी तो नहीं चाहत हमारी,

पर तेरे दिल में हो सिर्फ हमारा ही

नाम यह चाहत जरूर है हमारी।


हर किसी की आँखों में नजर आये हमारा

चेहरा ऐसी तो नहीं चाहत हमारी,

पर तेरी आँखों में सिर्फ हम ही नजर

आये यह चाहत जरूर है हमारी...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance