STORYMIRROR

हो सके

हो सके

1 min
13.2K


दिल है बहुत उदास

हो सके तो लौट आना

सह रहा हूं कब से

चढ़े सूरज का ताप

तुम पुरवईया बन

हो सके तो लौट आना

पूरा हो ना सका सपना

सबकी दुनिया बसाने का

फिर भी यदि महसूस हो

हो सके तो लौट आना

चाहा था सितारों को लाकर

तेरे कदमों में डालना

इतना भरोसा करो

हो सके तो लौट आना

दुनिया की रीत

मैं बदल नहीं सकता 

सच्चाई की हार समझकर

हो सके तो लौट आना !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance