STORYMIRROR

Amit Kumar Mall

Others

2  

Amit Kumar Mall

Others

पुल

पुल

1 min
455

मैं भी कुछ करती हूँ

मोटर साइकिल की पिछली सीट पर एक हाथ से

तुम्हें पकड़कर खुद को संभालती हूँ

दूसरे हाथ से बच्चे को संभालती हूँ

तुम्हारे और बच्चे के बीच पुल बनती हूँ

पुल की जमीन नहीं होती है

वह तो किनारों को मिलाता है तुम्हें और बच्चे को

मैं ही वर्तमान से भविष्य को जोड़ती हूँ

मैं भी कुछ करती हूँ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन