STORYMIRROR

हो कर जुदा

हो कर जुदा

1 min
14.9K


हो कर जुदा माँगोगे दुआ बार बार ख़ुदा से

माँगोगे वो बिछड़ा प्यार बार बार ख़ुदा से।

तेरे दिल के किसी कोने में मेरी चाहत तो ज़िन्दा रहेगी

जब भी मुहब्बत की बात चलेगी मेरी मुहब्बत शर्मिंदा रहेगी

पूछता हूँ क्यूँ करते हैं लोग प्यार बार बार, ख़ुदा से।

खुशनसीब हैं वो जो प्यार की बाज़ी जीत गये

वो लम्हे ही ज़िन्दगी थे, तेरे संग जो बीत गये

माँगता हूँ वो लम्हे उधार बार बार ख़ुदा से।

अब जीने की आरज़ू ना लगन रही

इश्क़ में इस दीवाने की वो हालत बन गई

यूँ माँगता है मौत बीमार बार बार ख़ुदा से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance