STORYMIRROR

Rominder Thethi

Inspirational

4  

Rominder Thethi

Inspirational

नव वर्ष

नव वर्ष

1 min
13

ना दिलों में रहे कड़वाहटें 
ना दुनिया में रहे जंग की आहटें 
हर तरफ नजर हर्षोल्लास आये
नव वर्ष सबके लिए कुछ खास लाये 

ना कोई दुखी ना गमगीन रहे
वक्त बदले सभी का जीवन हसीन रहे
खत्म खुशियों का इन्तजार हो
मुस्कुराहट हर चेहरे पे बरकरार हो
आने वाला वर्ष नयी उर्जा नया विश्वास लाये 
नव वर्ष सबके लिए कुछ खास लाये 

नयी राह तराशे नया आगाज़ करें
स्वर्णमयी ये पल लगे कुछ ऐसा आज करें
गत वर्ष ने जो सिखाया याद रखें 
असफलता से सीख सफलता की बुनियाद रखें 
ऐसा दृढ़ संकल्प हो के मंजिल चल के पास आये 
नव वर्ष सबके लिए कुछ खास लाये 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational