STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

3  

Kawaljeet GILL

Romance

हमसफ़र बन जाओ तुम

हमसफ़र बन जाओ तुम

1 min
202


हमसफ़र बन जाओ तुम ये तमन्ना दिल

में लिए फिरते हैं

ईश्वर भी इम्तिहान पे इम्तिहान लिए जा रहा है

जाने कब हम खरे उतरेंगे ईश्वर की नज़रों में

यह सोच सोच कर ही वक्त गुज़र रहा है


चाँद सितारों की तमन्ना की होती तो

शायद अब तक झोली भर गई होती

बंगला, गाड़ी भी मांगा होता तो

शायद वो भी मिल जाती

प्यार में हम मिलकर भी ना मिल

सके ये कैसी मजबूरियाँ है


हमसफ़र बन जाओ तुम काश

ये तमन्ना पूरी हो जाये

ग़लती नहीं किसी की ना ही तेरी ना ही मेरी

किस्मत में ना लिखा हो मेल तो क्या करे हम

उम्मीद का दामन कब तक थाम के रखेंगे

एक दिन तो उम्मीद टूटेगी और दिल टूटेंगे


दोष किसी को क्या देना हालात से समझौता कर लो

जीना तो पड़ता है हर हाल में मौत को गले

लगा नहीं सकते

कर्ज़ अपनों के चुकाने जो बाकी है उन कर्ज़ों

को उतारना भी फ़र्ज़ अपना है


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance