हमें गर्व है
हमें गर्व है
यह जन्मभूमि है हमारी,
अपने देश पर
हमें गर्व है
यहां के हवा पानी परिवेश पर
हमे गर्व है
भिन्न भिन्न धर्मों,
भोजन, संस्कृति, वेश पर
हमें गर्व है
बहती हैं जो नदियां,
पहाड़ जो ऊँचे हैं
ऐतिहासिक इमारतों की
सुंदरता पर हमें गर्व है
मिट्टी की सुगंध कहीं
नहीं होगी ऐसी
अपनेपन की मिठास,
बोलियों की मधुरता पर
हमें गर्व है
गर्व है हमें यहाँ की
बचपन जवानी होने पर
गर्व है हमारी यहां की
कहानी होने पर
देश है हमारा
हम सब इसके हैं
गर्व है हमें अपने
हिंदुस्तानी होने पर।