STORYMIRROR

Shubham Anand Manmeet

Action Classics Inspirational

4  

Shubham Anand Manmeet

Action Classics Inspirational

हमारी बर्बादी की कहानी लिखिए

हमारी बर्बादी की कहानी लिखिए

1 min
6

हमारी बर्बादी की कहानी लिखिए
ज़ुनूनों की छिछली रवानी लिखिए

ना रास्ता न मंजिल न कोई रहगुज़र
सड़कों पर रेंगती जवानी लिखिए

भटके हैं कटती पतंगों की तरह
दास्तां ये जानी पहचानी लिखिए

जलना जलाना और बुझना बुझाना
आग लिखिए कुछ पानी लिखिए

नए हुए सब हम पुराने रह गए
ज़िद बेकार ये पुरानी लिखिए

कोशिशों का पीछा हमने किया ही नहीं
आदतें ये सारी बचकानी लिखिए

भोले ख़ुद को दिया ना किसी को दिया
चार दिन सांसे आनी जानी लिखिए

शुभम आनंद मनमीत


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action