STORYMIRROR

Shalini Mishra Tiwari

Action Inspirational Children

4  

Shalini Mishra Tiwari

Action Inspirational Children

हमारा हिंदुस्तान

हमारा हिंदुस्तान

1 min
356

हम हैं वीर सपूत भारत के,

हमको है अभिमान।

सुंदर से सुन्दरतम है,

हमारा हिंदुस्तान,हमारा हिंदुस्तान।।


हिमगिरि की चोटी पर देखो,

लहराता है आज  तिरंगा।

जिस पावन जल से धुल जाए,

पाप हरे वो नदिया है माँ गंगा।


भोर भये कर्णरस घोले,गुरुवाणी,गीता अज़ान।

हमारा हिंदुस्तान,हमारा हिंदुस्तान।।


तीन रंग से बना तिरंगा,

जीवन सूत्र बताता।

हरा रंग खुशहाली का है,

शान्ति अमन रंग श्वेत सिखाता।


केसरिया सिखलाता त्याग और बलिदान।

हमारा हिंदुस्तान,हमारा हिंदुस्तान।।


माँ भारती की मिट्टी से,

अपनापन है सीखा।

नही जग में भारत जैसा,

देश कोई सरीखा।


इसकी आन की ख़ातिर देंगे हम जान।

हमारा हिंदुस्तान,हमारा हिंदुस्तान।।


अखण्डता क़ायम रखना,

हम सबका है फर्ज़।

स्वतंत्रता के वीरों का,

हमपर रहेगा कर्ज़।


राम-कृष्ण भूमि का हम करते गुणगान।

हमारा हिंदुस्तान, हमारा हिंदुस्तान।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action