STORYMIRROR

Dr. Pradeep Kumar Sharma

Children

4  

Dr. Pradeep Kumar Sharma

Children

हमारा भारत देश महान

हमारा भारत देश महान

1 min
32

ऋषि-मुनियों की तपोभूमि

जहाँ प्रकट हुए भगवान।

महाराणा, शिवा, लक्ष्मी, गांधी

जिस पर हुए हैं बलिदान।


हम ही नहीं सबका है कहना

हमारा भारत देश महान।

हिमालय की ऊँची शिखरें

गंगा की पावन लहरें।


शीतल मलय समीर

नीलगगन में सदा करते गुणगान।

वैभव देख इसका वैभव ललचाया

सदियों से जगतगुरु कहलाया।


पौरुष देख दुश्मन थर्राया

घुटना टेका, पकड़ा कान।

हम ही नहीं, सबका है कहना

हमारा भारत देश महान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children