STORYMIRROR

Sangeeta- A-Sheroes

Abstract Inspirational

3  

Sangeeta- A-Sheroes

Abstract Inspirational

हम

हम

1 min
41

मैं और तू जब एक हो जाते

मिलकर तभी सम्पूर्ण हैं कहलाते 

मानव से जीवों तक 'हम' बनकर ही

इस सृष्टि को है बनाया 

फूल, पेड़ फल सबने 'हम' बनकर ही

इस प्रकृति को सजाया 


बढ़ता वह देश आगे

जिसमें सब 'हम' हो जाते 

हर रिश्ते की नींव में 'हम' बनकर 

अहम भूमिका है निभाते

सूरज चँदा ने 'हम' बन जब हाथ मिलाया

अस्तित्व में दिन रात का समय चक्र आया


ॠतुओं ने भी थाम बारी बारी से

इक दूजे का हाथ 

बनी हमारे जीवन जीने का वह आधार 

एडम ईव के साथ 'हम' फल बनकर 

इस धरती पर आया, खाते ही इस फल को 

पूरा ब्रहमांड 'हम' में ही समाया।।



ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

Similar hindi poem from Abstract