STORYMIRROR

Sangeeta- A-Sheroes

Inspirational

4  

Sangeeta- A-Sheroes

Inspirational

मुलाकात की आदत डाल लो

मुलाकात की आदत डाल लो

1 min
465

मेरे कदम चलेगें साथ तुम्हारे 

मुलाकात की आदत डाल लो 

एक दूसरे की तरह नही बनना हमको 

बस साथ चलने की आदत डाल लो।


नही चलना पीछे तुम्हारे ना आगे की होड़ है 

साथ चलने की बस नीयत अपने अंदर डाल लो 

मेरे कदम चलेगें साथ तुम्हारे 

मुलाकात की आदत डाल लो।


बन श्रम की दुपहरी साथ तुम्हारे तपती हूँ 

तुम्हारे पसीने में अब अपनी मेहनत भी अंकित करती हूँ 

सौ-सौ उम्मीदों का बोझ उतार हाथ मेरा थाम लो 

मेरे कदम चलेगें साथ तुम्हारे मुलाकात की आदत डाल लो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational