STORYMIRROR

Sangeeta- A-Sheroes

Inspirational

4  

Sangeeta- A-Sheroes

Inspirational

तिरंगा #FreeIndia

तिरंगा #FreeIndia

1 min
255

तिरंगा जो थामा अपने नन्हे हाथों में

भविष्य देश का है तुम्हारे हाथों में।


तीन रंगों के मतलब को तुम जरा जान लो

हर रंग के महत्व को तुम जरा पहचान लो।


कपड़ा खादी का दो गज में 

उसे सजाया तीन रंगों में। 


केसरिया साहस और बलिदान का 

सफेद सच्चाई और पवित्रता का।


हरा रंग शांती और समृद्धि कहलाया

चक्र को कानून और प्रगति का प्रतिक बनाया। 


भारत की इस धरती पर शान से हर त्यौहार मने 

पंचम लहराए चाँद तक,दुनिया में हम मिसाल बनें।


कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर कोई देश से प्यार करे 

इस धरती पर जन्म लिया यह सोच हर भारतवासी अभिमान करे।


देश के नन्हे मुस्कराते तारों तुम कल सूरज बन कर चमकोगे

करो प्रतिज्ञा तिरंगे का हर जज्बा शोला बन दिल में रक्खोगे।🍁


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational