STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

4  

ritesh deo

Abstract

बदलते रिश्ते

बदलते रिश्ते

1 min
343

समय बदलते देखा है मैंने ,

समय के साथ बदलते रिश्तों को देखा है मैंने।


समय का बदलना अच्छा है,

लेकिन छोटी - सी बातों पर परिवार बदलते देखा है मैंने।


इतनी जल्दी तो मौसम नहीं बदलता,

जितनी जल्दी लोगों की नियत बदलती देखा है मैंने।


समय को बदलते देखा है मैंने,

समय के साथ बदलते रिश्तों को देखा है मैंने।


जब हालात बदलते हैं ज़िन्दगी में,

तो कुछ रिश्तों और सम्बन्ध को बदलते देखा है मैंने।


जो हर कदम पर साथ चलते थे मेरे

उनको विपरीत दिशा में जाते हुए देखा है मैंने।


समय बदलते देखा है मैंने,

समय के साथ बदलते रिश्तों को देखा है मैंने।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract