STORYMIRROR

Madhavi Solanki

Romance Action

4  

Madhavi Solanki

Romance Action

हम जरूर मिलेंगे ....

हम जरूर मिलेंगे ....

2 mins
591

हम जरूर मिलेंगे, पता है मुझे आप बहुत दूर है पर इतने भी नहीं कि हम मिल ना पाएँ

हम जरूर एक दिन आमने सामने आ कर बात करेंगे,

पता है मुझे आप के पास वक्त नहीं है पर मेरे लिए जरूर आप वक्त निकालेंगे 

हम जरूर एक साथ बैठ कर सुकून से एक कप चाय पीयेंगे,

पता है मुझे आप नहीं पीते चाय पर मेरे लिए एक बार एक प्याली में जरूर चाय पीयेंगे

हम जरूर एक दिन साथ में पढ़ाई करेंगे,

हमारी नहीं तो हमारे बच्चों की ही सही,

उनमें हम अपनी खोई जिंदगी से मुक्कमल होंगे

हम जरूर एक दिन इतने पास होंगे कि, ये बरसों की तन्हाई और मीलों की दूरी

हमेशा के लिए दूर हो जाएगी जब में आपका लाल जोड़े से ज्यादा

अपनी कामयाबी के साथ ,आपके प्यार का इंतजार करूँगी

हम जरूर एक दिन साथ होंगे ,

जहाँ आप ओर में दोनों साथ में अपना छोटा सा आशियाना बनाएंगे 

हम जरूर मिलेंगे, वहीं जहाँ मिलने का आप ने वादा किया है 

हम जरूर मिलेंगे ...शायद जो ना मिल पाएँ तो हम मेरे सपनों में ,

मेरी कविता में , मेरे विचार में , मेरी हर किताब के पन्नों में

या फ़िर मेरी आख़री पल में मेरी जुबान पर आपका नाम होगा और

मेरी आख़री कहानी का अंत ओर मेरी आख़री खुदा की गुजारिश भी

यहीं होंगी इस जनम में नहीं तो नई जिंदगी में वो मुझे आपकी अर्द्धांगिनी बनाये, 

हम जरूर मिलेंगे .....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance