STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

हम हिंदुस्तानी

हम हिंदुस्तानी

1 min
248

छोड़ मज़हब की बातें,

और तोड़ सारी दीवारें,

आओ अपने भारत को,

हम मिलकर आगे बढ़ाएं।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।


सब से पहले अपने आप को हम पहचानें,

अपने भारत के प्रति अपना फर्ज़ पहचानें,

अपने दिलों के मतभेदों को बिलकुल ही भुलाकर,

पहले अपने देश के लिए हम सब विचारें।

भारत देश को, अपने देश को ,

हम मिलकर आगे बढ़ाएं।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।


झूठ, फरेब और लालच को अपने दिल से भगाएं,

भ्रष्टाचार और रिश्वत से हम खुद को छुड़ाएं,

देशभक्ति की जोत को अपने मन में जलाकर,

सच की और ईमान की राह को हम अपनाएं।


भारत देश को, अपने देश को,

हम मिलकर आगे बढ़ाएं।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।


नफरत और तकरार को अपने दिल में न लाएं,

प्यार और शांति के रास्ते क़दम बढ़ाएं,

झगड़ों की ज़ंजीरों में खुद को उलझा के,

एक दूजे के ख़ून को बिलकुल ही न बहाएं।

भारत देश को, अपने देश को,

हम मिलकर आगे बढ़ाएं।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।


छोड़ मज़हब की बातें,

और तोड़ सारी दीवारें,

आओ अपने भारत को,

हम मिलकर आगे बढ़ाएं।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।

हम हिंदुस्तानी, हम हिंदुस्तानी।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational