STORYMIRROR

Sadhna Mishra

Inspirational

4  

Sadhna Mishra

Inspirational

सतर्क भारत समृद्ध भारत

सतर्क भारत समृद्ध भारत

1 min
596


शोभित है जब तक दिवाकर

तब तक भारत का नाम रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।


विधाता राम -परशुराम सा

तेजस्वी तेज प्रताप रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।


किरीट ताज मौर पगड़ी सा

शोभित सुरभित ताप रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।


शिव केशव संग ब्रह्म कमंडल सा

अमित व्योम विकल्प रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।


वेदवती कालिंदी गंगा सा

शुद्ध विशुद्ध संकल्प रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे


ऋतुपति मधुमास वेदव्यास सा

जनमानस अनुरक्त रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।


रक्तमणि रक्तांग प्रवाल सा

शशि प्रभा से युक्त रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।


वैदेही मैथिली भूमिजा सा

शक्ति पूरित जय घोष रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।


सत्य सनातन सतत निरंतर

कालजयी उद्घोष रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।


साध्य साधन साधना का

आवाहन चहूँ ओर रहे

सतर्क समृद्ध भारत का

सकल विश्व पर राज रहे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational